Site icon OmExpress

जमुई: वज्रपात के हल्के झटके से एक ही परिवार के चार महिला घायल

जमुई(मुकेश कुमार)। मंगलवार की भयंकर बारिश में वज्रपात के झटके से गिद्धौर प्रखंड के सेवा पंचायत के ऊपरी सेवा गांव में घर के बरामदे में बैठे एक ही घर के चार महिला घायल हो गई। जानकारी अनुसार प्रखंड के सेवा पंचायत के सेवा गांव निवासी मसुदन रावत की पत्नी उम्रिला देवी,बहू लक्ष्मी देवी,वर्षा कुमारी,पल्लवी कुमारी अपने घर के बरामदे में बैठे हुए थे कि तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात में बिजली के हल्के झटके से चारों घायल हो गये।वज्रपात से घायल महिला को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौर लाया गया।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.रामस्वरूप चौधरी द्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर उसकी स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।

Exit mobile version