Site icon OmExpress

जयदीप कुमार पुरोहित का जयपुर में सम्मान

बीकानेर 22 जनवरी । थर्ड आई एस्ट्रोलॉजी द्वारा जयपुर के द बाइक क्लब ग्रास फील्ड के सभागार में आयोजित एस्ट्रो महासम्मेलन 2021 में बीकानेर के मास्टर जयदीप कुमार पुरोहित का विशिष्ट ज्योतिषीय सम्मान किया गया ।
मास्टर जयदीप कुमार पुरोहित को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह दुपट्टा व साफा पहनाकर सम्मान किया गया ! मास्टर जयदीप का सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से जयपुर नगर निगम हेरिटेज की महापौर श्रीमती मुनेश गुर्जर ,जगद्गुरु रामानंदाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ विनोद शास्त्री, थर्ड आई एस्ट्रोलॉजी की चेयर पर्सन डॉक्टर रोशनी टाक, व मुकेश भारद्वाज प्रमुख थे ।
कार्यक्रम में मास्टर जयदीप कुमार पुरोहित ने अपने उद्बोधन में ज्योतिष में उपायों की वैज्ञानिक सार्थकता तथा हमारी भारतीय सभ्यता व संस्कृति में दैनिक जीवन में हम कई प्रकार के ऐसे ज्योतिषी उपाय कर सकते हैं जो बड़े ही आसान व सार्थक है व जिनके परिणाम भी अद्भुत अविश्वसनीय व आश्चर्यजनक आते हैं।कार्यक्रम में श्रम मंत्री राजस्थान सरकार श्री टीकाराम जूली,व दफोरकास्ट हाउस निदेशक डॉ नंदकिशोर पुरोहित, डॉ प्रशांत शर्मा धर्म प्रचारक विजय शंकर पांडे एवं स्वामी बालमुकुंद आचार्य व संपूर्ण भारत से कई गणमान्य ज्योतिषाचार्य, योगाचार्य, वास्तु विद और अंक ज्योतिषचार्य व्यक्ति उपस्थित थे । वह इन सभी ने अपने अपने अनुभव इस कार्यक्रम में रखें इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रिका नगर प्रभा का भी विमोचन किया गया मास्टर जयदीप कुमार पुरोहित को जयपुर में सम्मानित होने पर बीकानेर के कई विशिष्ट वह गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी ।

Exit mobile version