

– विजयवर्गीय ने दिया ज्ञापन, स्कूल शिक्षा विभाग ने की बडी कार्यवाही
जयपुर।जयपुर के अनेक शिक्षण संस्थानों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए बकाया फीस के कारण विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लासेज बंद किये जाने, परीक्षा परीक्षा से वंचित किए जाने एवं सीबीएससी बोर्ड की फॉर्मेलिटी ना किए जाने की शिकायत लंबे समय से अभिभावक एकता संघ राजस्थान सहित विभिन्न अभिभावक संगठन कर रहे हैं। निजी स्कूलों की तानाशाही से परेशान अभिभावक मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में शिक्षा संकुल पहुंचे और ज्ञापन दिया, जिस पर विभाग द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए 3 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।


–सीबीएसई अजमेर के निदेशक को पत्र जारी हुवा
स्कूल शिक्षा संयुक्त निदेशक घनश्याम दत्त जाट ने अभिभावक एकता आंदोलन राजस्थान के संयोजक मनीष विजयवर्गीय एवं सुबोध स्कूल अभिभावक प्रतिनिधि प्रकाश थानवी की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए जयपुर के महारानी गायत्री देवी स्कूल,माहेश्वरी पब्लिक स्कूल एवं सुबोध पब्लिक स्कूल के संचालकों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना किए जाने, ऑनलाइन क्लासेस प्रारंभ किए जाने एवं बोर्ड की फॉर्मेलिटी ना रोके जाने हेतु पाबंद किए जाने हेतु संभागीय निदेशक सीबीएससी क्षेत्रीय कार्यालय अजमेर को पत्र जारी किया है, जिसकी प्रति स्कूलों के प्राचार्य को भी प्रेषित की है।
– सुप्रीम कोर्ट एवं सरकारी आदेशों से बेखौफ स्कूलों पर कड़ी कार्यवाही की मांग
अभिभावक एकता आंदोलन राजस्थान के संयोजक मनीष विजयवर्गीय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खुलेआम लिखित में अवेल ना स्कूलों की भी कॉफी एवं तानाशाही को दर्शाती है अब समय आ गया है जब सीबीएसई एवं शिक्षा विभाग को इनके ऊपर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए, जिन स्कूलों ने अभिभावकों के साथ साथ मासूम बच्चों को मानसिक प्रताड़ना दी है उन्हें बख्शा नहीं जाना चाहिए।
