Site icon OmExpress

जयपुर कलक्ट्रेट के आतिथ्य में सवाई मानसिंह स्टेडियम में जुटेंगी 33 जिलों, 7 संभा और विभिन्न राजस्व कार्यालयों के खिलाड़ियों की 45 टीमें

14 से 16 मार्च तक होंगे 21वीं राज्य स्तरीय राजस्व खेल-कूद प्रतियोगिता के मुकाबले

जयपुर, 24 फरवरी। राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर के तत्वावधान एवं जिला कलक्टर जयपुर के आतिथ्य में 21 वीं राज्य स्तरीय राजस्व खेल-कूद प्रतियोगिता 2019-20 का आयोजन 14 से 16 मार्च तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।

जिला कलक्टर डॉ.जोगाराम ने बताया कि राजस्व खेल प्रतियोगिता में हर जिले से एक 35 सदस्यीय टीम हिस्सा लेगी। प्रत्येक संभागीय आयुक्त कार्यालय की टीम में 20 खिलाड़ी होंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में राजस्व विभाग शासन सचिवालय जयपुर के राजस्व विभाग की टीम, राजस्व मण्डल अजमेर आरआरटीआईं अजमेर एवं सभी राजस्व अपील प्राधिकारी कार्यालय की भी एक टीम, सर्व उद्देश्यीय राजस्व प्रशिक्षणालय टोंक एवं समस्त पटवार प्रशिक्षण संस्थान की टीम, भूप्रबन्ध विभाग, राजस्थान जयपुर की संयुक्त टीम, उप-निवेशन विभाग बीकानेर की टीम हिस्सा लेंगी। इस प्रकार प्रतियोगिता में कुल 45 टीम शामिल होंगी जिनके 1400 से अधिक खिलाड़ी खेलों में अपना दमखम दिखाएंगे।

जिला कलक्टर ने बताया कि इस आयोजन के दौरान आउटडोर एवं इनडोर गेम तथा एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें आउटडोर प्रतियोगिताओं में फुटबॉल,वॉलीबॉल,वालीबॉल शूटिंग, बास्केटबॉल, कबड्डी, रस्साकशी, लॉन-टेनिस एकल एवं लॉन टेनिस युगल प्रतियोगिताएं होंगी। एथलेक्टिस में 100 मीटर दौड़, 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़, लम्बी कूद, गोला फेंक एबं भाला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। इनडोर गेम्स में कैरम, शतरंज, टेबिल टेनिस एवं बैडमिंटन एकल एवं युगल प्रतियोगिताएं होंगी।

Exit mobile version