Site icon OmExpress

जयपुर बम धमाकों का मामलागुनहगार, आज होगी फांसी की पुष्टि

– सजा की फाइल पहुंची हाईकोर्ट, न्यायालय दोषियों और सरकार को नोटिस भी जारी कर सकता है और अपील की मियाद गुजरने तक सुनवाई स्थगित कर सकता है

जयपुर।

सिलसिलेवार बम धमाकों से जयपुर को दहलाने वाले गुनहगारों की फांसी की सजा की फाइल उच्च न्यायालय पहुंच गई है। न्यायालय सजा से संबंधित फाइल और आदेश को देखने के बाद फैसला करेगा।

विशेष न्यायालय ने 20 दिसंबर 2019 को जयपुर बम धमाकों में चार आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई थी। मृत्युदंड की सजा को कंफर्म करने के लिए अदालत से आदेश और संबंधित दस्तावेज उच्च न्यायालय भेजे जाते हैं। न्यायाधीश सबीना और न्यायाधीश एनएस ढड्डा की खंडपीठ में चारों आतंकियों की मृत्युदंड की सजा की रेफरेंस अपील को शुक्रवार को सूचीबद्ध किया गया हैं। विधि विशेषज्ञों के अनुसार न्यायालय दोषियों और सरकार को नोटिस भी जारी कर सकता है और अपील की मियाद गुजरने तक सुनवाई स्थगित कर सकता है।

यह है मामला

विशेष न्यायालय के न्यायाधीश अजयकुमार शर्मा ने 13 मई 2008 को जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में मोहम्मद सलमान, सैफुर्रहमान, सरवर आजमी और मोहम्मद सैफ को दोषी करार दिया था। न्यायालय ने 71 लोगों की मौत और 185 लोगों के घायल होने पर चारों को फांसी की सजा सुनाई थी और मामले में एक आरोपी शाहबाज को बरी कर दिया था।

Exit mobile version