Site icon OmExpress

जयपुर : बम प्लांट कर वीडियो बनाकर भेजने थे आका को

पुलिस ने तीन आतंकवादियों को लिया हिरासत में

सूफा आलाकमान के इशारे पर लाए थे RDX, स्लीपर सेल की तरह करते हैं काम
जयपुर/चित्तौड़गढ़। जयपुर को 13 साल बाद दहलाने की साजिश थी। ATS और पुलिस ने मिलकर इस साजिश को नाकाम कर दिया। पकड़े गए तीन आतंकी बम प्लांट कर अपने आका को वीडियो बना वॉट्सऐप करने वाले थे। इधर, तीनों ने जो पुलिस को कहानी बताई है, उस पर यकीन नहीं हो रहा। मामले की जांच एटीएस कर रही है। अभी तक मिली जानकारी में सामने आया कि यह तीनों कट्‌टरपंथी सोच वाले सूफा संगठन से जुड़े हैं। यह संगठन स्लीपर सेल की तरह काम करता है। सूफा संगठन के आका के कहने पर ही यह RDX लेकर जयपुर आए थे। एटीएस ने तीनों आरोपी जुबेर, सेफू और अल्तमस से पूछताछ शुरू कर दी है। इन तीनों के अलावा टोंक, चित्तौड़गढ़ और रतलाम से 5 संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।

Exit mobile version