Site icon OmExpress

जयपुर में आयोजित वैश्य महापंचायत को लेकर ली बैठक

– अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का किया आह्वान

डीडवाना। जयपुर के मानसरोवर में 17 सितंबर को वैश्य महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। वैश्य महापंचायत के प्रदेश संयोजक राधेश्याम शेरेवाला ने डीडवाना में भी बैठक लेकर 17 सितंबर को आयोजित वैश्य महापंचायत में आधिकारिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वैश्य महापंचायत में प्रदेशभर से लाखों लोग भाग लेंगे। वैश्य महापंचायत को लेकर किशनगढ़, नावां, कुचामन, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, सालासर, रतनगढ़, लक्ष्मणगढ़ सहित अनेक स्थानों का दौरा कर वैश्य समाज के लोगों से इस महापंचायत में भाग लेने का आह्वान किया गया है। इससे पूर्व अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में संगठन के राष्ट्रीय उपमंत्री राधेश्याम शेरेवाला का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान शेरेवाला ने कहा कि संगठन द्वारा देश भर में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर संगठन के डीडवाना- कुचामन युवा जिला अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष आनंदीलाल मोदी, जिला कोषाध्यक्ष शिवजी कागलीवाल, मनोज ध्यावाला, सुरेश सराफ, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version