Site icon OmExpress

जयपुर में बदला लेने की नियत से हमला, 10 बदमाश गिरफ्तार

जयपुर ( ओम दैया)। राजधानी में लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है। मंगलवार को जयपुर में वर्चस्व की लड़ाई में एक गैंग ने दूसरी गैंक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। शिप्रा पथ थाना पुलिस ने फायरिंग कर जानलेवा हमले के मामले में करीब 10 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों से 3 पिस्टल, 6 कारतूत और लोहे की रॉड बरामद की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
डीसीपी (साउथ) मृदुल कच्छावा ने बताया कि आकाश बाजडोलिया (23, रवि कुमार शर्मा (23), नरेन्द्र स्वामी उर्फ जोनी (22), शंशाक गौतम (20), गैंगस्टर रजत यादव उर्फ राजा (22), जयसिंह (21), अमित शर्मा (21), दीपक डागर (23), अंकुश शर्मा (22) और रोहित यादव (23) को गिरफ्तार किया है। बदमाश राजा गैंग के बदमाश के बताए जा रहे है। जिनके कब्जे से 3 पिस्टल, 6 कारतूस और लोहे की रॉड पुलिस ने बरामद की है।
ब्दला लेने की नियम से की फायरिंग: फायरिंग राजा गैंग की ओर से प्रधान गैंग के बदमाशों पर जानलेवा हमला करने के लिए की गई थी। राजा गैंग और प्रधान गैंग के आपस में गाड़ियों के एक्सीडेंट हो गई थी। प्रधान गैंग की ओर से राजा गैंग के बदमाशों के साथ मारपीट की गई। दोनों गैंगर्स में आपस में वर्चस्व की लड़ाई और बदला लेने की बात को लेकर फायरिंग की गई।

Exit mobile version