Site icon OmExpress

जयपुर में महिला के दोनों पैर काटकर लूटे कड़े

_सुबह-सुबह घर में घुसे बदमाश, बाथरूम में ले जाकर किए कई वा

जयपुर ।जयपुर में रविवार सुबह 108 साल की बुजुर्ग महिला के पैर काटकर बदमाश चांदी के कड़े लूट ले गए। बाथरूम में दर्द से करहाती बुजुर्ग महिला को बेटी ने पड़ोसियों की मदद से SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। गलतागेट थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस को मौके पर ही पैर काटने के लिए यूज किया हथियार भी मिला है। फिलहाल पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगाल रही है।

पुलिस ने बताया कि मीणा कॉलोनी गलतागेट निवासी जमुना देवी (108) अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता (22) के साथ रहती है। सुबह करीब 5 बजे वह घर में बैठी थी। इस दौरान घर में घुसे बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। उसे घसीटते हुए घर के बाहर बने बाथरुम में ले आए। बाथरुम में उसके दोनों पैरों को काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। दर्द से करहाती बुजुर्ग महिला को तड़पता छोड़कर बदमाश फरार हो गए।

दोनों पैर काटकर कड़े लूटने की सूचना पर गलतागेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर का सामान बिखरा हुआ मिला।
दोनों पैर काटकर कड़े लूटने की सूचना पर गलतागेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घर का सामान बिखरा हुआ मिला।
बुजुर्ग के भतीजे गोपाल मीणा ने बताया कि ममता और गोविंदी अंदर अपने कमरे में सो रही थी। जमुना देवी बाहर बेड पर सो रही थी। रात करीब तीन बजे ममता ने जमुना देवी को पानी पिलाया था। इसके बाद वो सोने चली गई। सुबह करीब 5 बजे बदमाशों ने जमुना देवी पर हमला किया। बुजुर्ग होने के कारण महिला ज्यादा बोल नहीं पाती थी। इसलिए चिल्ला नहीं सकी। बदमाश महिला को सड़क की तरफ बने बाथरूम में घसीटकर ले आए। फिर दोनों पैरों को पिंडलियों के नीचे से काट कर चांदी के कड़े निकाल लिए। बुजुर्ग का मूंह हाथ से दबा दिया।

108 साल की बुजुर्ग महिला दर्ज से चिल्ला भी नहीं सकी। बदमाशों ने उनका मूंह दबा दिया।
108 साल की बुजुर्ग महिला दर्ज से चिल्ला भी नहीं सकी। बदमाशों ने उनका मूंह दबा दिया।
गले पर भी वार किया

इस दौरान बुजुर्ग महिला ने गले में सोने का जंतर पहन रखा था। इसे भी लूटने के लिए भी महिला के गले पर वार किया। इस दौरान कुछ आवाज आने पर बदमाश मौके से भाग गए।

पुलिस की टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस की टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
घरवालों को एक घंटे बाद पता चला

सुबह करीब 6 बजे ममता और गोविंदी सोकर उठीं। उन्होंने देखा की जमुना देवी अपने बैड पर नहीं है। बैड खड़ा हुआ था। सारा सामान जमीन पर बिखरा था। घर के हालत को देखकर जमुना देवी की तलाश शुरू की तो वे बाहर के बाथरूम में मिलीं। महिला के दोनों पैर अलग कटे हुए पड़े थे।

बुजुर्ग महिला को बेटी ने पड़ोसियों की मदद से आपनी मां को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।
बुजुर्ग महिला को बेटी ने पड़ोसियों की मदद से आपनी मां को SMS हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।
धारदार बड़ा चाकू छोड़ गए बदमाश
बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर कड़े लूटने की सूचना पर गलतागेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिटी FSL की टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस को बाथरुम में धारदार बड़ा चाकू मिला है। जिससे पैर काटकर कड़े लूटे गए। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है।

एसएमएस अस्पताल में भर्ती जमुना देवी। 5 साल पहले पति का निधन हो गया था।
एसएमएस अस्पताल में भर्ती जमुना देवी। 5 साल पहले पति का निधन हो गया था।
बुजुर्ग के पति का नाम हरिनारायण है। जो हलवाई की दुकान चलाते थे। 5 साल पहले उनका निधन हो गया था। जमुना देवी के दो बेटियां हैं। गोविंदी और पप्पू बाई। पप्पू बाई सूरजपोल (जयपुर) में रहती है। गोविंदी के दो बच्चे सोनू (24) और ममता (22) हैं। पति से झगड़े के कारण गोविंदी 20 साल पहले पति को छोड़ जमुना देवी के साथ रह रही थी। सोनू शादी के बाद ससुराल में हसनपुरा रहता है। घर में 15 कमरे हैं। सभी किराए पर दिए हूए हैं। किराए से ही महिला के परिवार का गुजारा होता है। घर में जमना देवी, गोविंदी और ममता रहती हैं।

एसएमएस अस्पताल पहुंचे परिजन। महिला का चल रहा इलाज।
एसएमएस अस्पताल पहुंचे परिजन। महिला का चल रहा इलाज।
रामगंज एसीपी सुनील ने बताया कि गलता गेट थाना इलाके में सुबह अज्ञात बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के पैर काटकर चांदी के कड़े लूट लिए। वहीं, महिला के गले पर भी एक कट का निशान है। डीएसपी और सीएसटी की टीमें इन्वेस्टिगेशन में लग गई हैं। संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।

सवा करोड़ की हुई थी डकैती

गलता गेट थाना क्षेत्र में ही एक महीने पहले करीब सवा करोड़ की लूट हुई थी। यहां इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए 5 डकैतों ने आटा व्यापारी के परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने 10 लोगों को पिस्टल के दम पर बंधक बना लिया और आधे घंटे तक घर खंगालते रहे। फिर वे करीब 60 लाख रुपए की नकदी और डेढ़ किलो सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए।

Exit mobile version