Site icon OmExpress

जयपुर में योग गुरू बाबा रामदेव के खिलाफ परिवाद दर्ज

– कोरोना की दवा कोरोलिन की लॉन्च की प्रक्रिया को बताया गलत

जयपुर । योग गुरू बाबा रामदेव के खिलाफ जयपुर में परिवाद दर्ज किया गया है. RTI कार्यकर्ता संजीव गुप्ता ने गांधी नगर थाने में परिवाद दर्ज करवाया है। मंगलवार को बाबा रामदेव ने कोरोना की दवा कोरोलिन लॉन्च की थी. लॉन्च की प्रक्रिया को गुप्ता ने गलत बताते हुए परिवाद दर्ज करवाया गया है।

– गांधीनगर थाना प्रभारी कर रहे है परिवाद की जांच : साथ ही गुप्ता कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुमति के बिना इस प्रकार प्रचार-प्रसार करना गलत है. भारत सरकार के ICMR विभाग की भी अनुमति नहीं ली है. ऐसे में दवा का जनता पर गलत प्रभाव पड़ सकता है. बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, डॉ. बीएस तोमर के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है. गांधीनगर थाना प्रभारी अनिल जसोरिया परिवाद की जांच कर रहे है।

Exit mobile version