Site icon OmExpress

जयपुर रोड पर कार में युवक शव मिला

बीकानेर( ओम एक्सप्रेस )। जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में जयपुर रोड पर युवक के शव मिलने से आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एन एच 11 स्थित वृन्दावन एनक्लेव से कुछ दूरी पर एक कार में युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलने पर सीओ सदर पवन भदौरिया व थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में मिले शव को देखकर यह आशंका जताई है प्रथम दृष्टया युवक का गला घोंटकर हत्या कर हत्यारे शव को कार में ही छोड़कर चले गए है । फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शव की पहचान चतराराम के रूप में हुई है जो कि पास ही के उदासर गांव का निवासी बताया जा रहा है।

Exit mobile version