Site icon OmExpress

जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क भोजन व्यवस्था

बीकानेर।कोरोना के कहर से बचाव के लिए देशभर में लॉक डाउन है ।ऐसी स्थिति में नगर की कई स्वयंसेवी संस्थाएं शहर के जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी है ऐसी ही सेवा में जुटा है वार्ड नं 60 में विश्वकर्मा पंचायत भवन , सुथारों की बड़ी गुवाड़ में कुछ कार्यकर्ता सेवा भारती संस्थान के तत्वाधान में धरनोक परिवार के मोहल्ले में दिनाक 26 मार्च 2020 से जरूरत मंद लोगो के लिए लगातार दोनो समय भोजन के 1500 पैकेट का वितरण स्व सेठ सुंदर लाल जी डागा के सुपुत्र मूलचंद जी डागा के सानिध्य में किया जा रहा है ।

और इसके अलावा इस सेवा कार्य मे हाइपोक्लोराइट का छिड़काव, सेनेटाइजर का इस्तेमाल और सोसल डिस्टसिंग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है । 20-25 कार्यकर्ताओ की ये टीम अपने कार्य के दौरान मुँह पर मास्क भी रखती है ।

टीम में मूलचंद जी डागा, जग्गू भा, नवल किशोर पुरोहित, जी डी धरनोक, अंग्रेज पुरोहित, सुशील पुरोहित, राजा व्यास, कैलाश सुथार, पी सी सोलंकी, कर्ण सिंह, हिम्मत, नरेंद्र जोशी, मघा राम सुथार, राजेश आचार्य, राकेश पुरोहित,श्री लाल पुरोहित, श्रीराम जोशी,मुकेश सुथार व लाल चंद टाक अपनी सेवाये दे रहे है ।

Exit mobile version