Site icon OmExpress

जरूरतमंद लोगों को एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा संस्था के माध्यम से बरौला सेक्टर 49 नोएडा में बांटा सूखा राशन

ओम एक्सप्रेस -गंगेश्वर दत्त शर्मा “श्रमिक नेता”

नोएडा, कोविड-19 से बनी परिस्थितियों से प्रभावित हुए गरीब मजदूरों को राहत पहुंचाने के लिए एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा संस्था के माध्यम से श्रमिक नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा के सहयोग से चलाए जा रहे अभियान के तहत 5 जुलाई 2020 को गांव बरौला सेक्टर 49 नोएडा में जरूरतमंद 200 सौ परिवारों को सूखा राशन की किट जिसमें एक माह का पर्याप्त राशन था देकर राहत देने का प्रयास किया गया।

एफएक्सबी इंडिया सुरक्षा संस्था के पदाधिकारीअसलम खान व मजदूर नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा है कि उनके कार्यकर्ता जब से लॉक डाउन हुआ था तभी से रात- दिन कड़ी मेहनत के साथ लोगों को मदद/ सहयोग करने और राहत पहुंचाने का काम कर रहे है। हालांकि अब सरकार ने लॉक डाउन हटा लिया है लेकिन अभी भी बहुत सारे मजदूरों को काम नहीं मिल पाया है और उनके सामने आर्थिक और खाने-पीने का संकट बना हुआ है ऐसे ही कुछ बेसहारा या जरूरतमंद लोगों की मदद करने का हम प्रयास कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह गरीब लोगों तक मदद/सहयोग पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे।

संस्था के पदाधिकारी असलम खान, किरण, वर्षा, अरुण, वासु के नेतृत्व में राशन का वितरण किया गया। राशन वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक कार्यकर्ता राजकरण सिंह, पिंकी देवी, राजकुमार, कुणाल पंडित, ओमवीर शर्मा आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Exit mobile version