Site icon OmExpress

जर्जर दीवार गिरने से हुई महिला की मौत

शमसाबाद। क्षेत्र के गांव लखूरानी में दिन बृहस्पतिवार को मीरा अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। तभी अचानक पड़ोसी जगदीश की जर्जर दीवार धड़ाधड़ महिला के ऊपर जा गिरी। दीवार गिर जाने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। महिला के परिवार में कोहराम मच गया। दीवार गिरने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

जर्जर दीवार गिरने की आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रीय लोगों ने महिला के दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया।सूचना मिलते ही शमसाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का कहना यह है कि सरकार से थोड़ा मुआवजा मिल जाए तो परिवार का पालन पोषण चल सकता है। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि परिवार बहुत ही गरीब था।

Exit mobile version