विकास कार्यों पर खर्च होंगे 6 करोड़ रुपये’
’डा कल्ला ने जताया मुख्यमंत्री और नगरीय विकास मंत्री का आभार’
जयपुर, 12 दिसम्बर। जलदाय और ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला के प्रयासों से राज्य सरकार ने बीकानेर नगर विकास न्यास द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए सड़क एवं नाली निर्माण, सड़कों के चैड़ाईकरण तथा दोनों छोर पर पेवर ब्लॉक लगाने जैसे विकास कार्यों के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी की है। डॉ कल्ला ने बताया कि इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से बीकानेर शहर के लोगों से किया गया वायदा पूरा होगा और उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल का बीकानेर की जनता की ओर से आभार जताया है।
जलदाय मंत्री के प्रयासों से मिली बीकानेर को सौगात’ ’नगर विकास न्यास के प्रस्तावों को दी राज्य सरकार ने मंजूरी

