Site icon OmExpress

जल मंदिर बन रहा समाज के लिए एक नई प्रेरणा

सवाई माधोपुर , | जिले के लालसोट हाइवे पर आमजन के सहयोग से सामाजिक संगठन विप्र फाउंडेशन परिवार की देखरेख मे चलाया जा रहा जल मंदिर समाज के के लिए एक नई प्रेरणा बन रहा है | इस भीषण गर्मी में जल मंदिर पर गाय एवं आमजन के लिए उपलब्ध शीतल जल युवाओ के लिए भी सेवा का दूसरा रूप है | जल मंदिर पर गाय के पीने के लिए खेड़ की व्यवस्था है जिसमे प्रतिदिन स्वच्छ जल भरा जाता है | जल मंदिर की देखरेख कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र शर्मा , आकाश भारद्वाज , मुरली पंडित , अजय गौतम , चेतन शर्मा , रजत भारद्वाज , बंटी जोशी , पिंटू शर्मा द्वारा हर सप्ताह गाय की खेड़ , पानी की मटकी एवं टंकी की साफ-सफाई की जाती है | इन सब चीजों से प्रेरित होकर कई आमजन जल मंदिर परिवार से जुड़कर जल मंदिर के संचालन में सहयोग भी कर रहे है | गौरवतल है कि ये जल मंदिर पिछले एक वर्ष से निरंतर चल रहा है , जल मंदिर में प्रतिदिन पटेल नगर स्थित शर्मा वाटर कैम्पर द्वारा पानी का सहयोग किया जाता है जिससे जल मंदिर पर प्रतिदिन स्वच्छ एवं शीतल जल आमजन हेतु उपलब्ध रहता है |

Exit mobile version