Site icon OmExpress

जल वितरण विशेषज्ञ इंजीनियर सुनील पुरोहित का सम्मान

बीकानेर।जल वितरण विशेषज्ञ इंजीनियर सुनील पुरोहित का सम्मान समारोह जोशीवाड़ा में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि युवा अधिवक्ता खुशाल चंद जोशी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने की।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र जोशी ने कहा कि बीकानेर शहर की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार छोटी – संकरी गलियों- मोहल्ले जैसे पुराने शहर में समुचित पेयजल व्यवस्था नियमित रूप से बनाए रखना चुनौती भरा काम है, इंजीनियर सुनील पुरोहित ने व्यक्तिगत रूप से जल वितरण की विशिष्ट व्यवस्था कर पिछले तीन दशक से घरों में पेयजल उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जोशी ने कहा कि गत तीन दशक तक पुरोहित के अथक प्रयासों से ही लक्ष्मीनाथ जी क्षेत्र, नत्थूसर क्षेत्र के साथ ही जेल वेल इलाके में भी समुचित पेयजल की उपलब्धता बनी रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडवोकेट खुशाल चंद जोशी ने कहा सुनील पुरोहित सदैव इमानदारी से परिश्रम एवं मेहनत कर काम को अंजाम देने का प्रयास करते रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार थानवी ने सुनील पुरोहित के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा सामाजिक चिंतक हरिकिशन जोशी ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। अपने सम्मान के प्रति उत्तर में सुनील पुरोहित ने कहा कि मनुष्य को हवा के साथ पानी की उपलब्धता अति आवश्यक होती है जिसे भावना से कार्य करते हुए मैंने जल को जीवन मानते हुए लगातार काम करता रहा। इस अवसर पर मोहन लाल जोशी, रवि शंकर आचार्य , महेंद्र आचार्य, विजय जोशी, बृजमोहन आचार्य, सुभाष जोशी, जेपी पुरोहित, अजय आचार्य सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखें। सम्मान समारोह के अंत में विजय जोशी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version