Site icon OmExpress

जवान के घर दबंगों का हमला, गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों से बुजुर्गों को पीटा

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। सेना में तैनात जवान देश की सुरक्षा में तैनात होते हैं लेकिन कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है जब उसके घर की ही सुरक्षा नहीं हो पाती है। दबंगों ने अपनी दबंगई कायम रखने के लिए सेना के जवान के घर पर ही हमला बोल दिया। जवान के बुजुर्ग पिता व परिवारी जनों को क्रूरता पूर्वक लाठी-डंडों से पीटा। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है कि किस तरह से दबंगों ने जवान के घर पर हमला बोला।

घटना थाना कागरोल क्षेत्र के ग्राम छोटिया की है। जवान के घर पर हमले का वायरल हो रहा सीसीटीवी फुटेज तीन सितंबर के बताया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि 3 सितंबर देर शाम को तकरीबन 8 बजे पड़ोसी गाली गलौज कर रहा था जिसका विरोध करना भारी पड़ गया। अचानक से ही पड़ोसी दबंग हरिचंद्र, मेंबर सिंह, रामप्रकाश, अनूप कुमार ने अपने 10-12 साथियों के साथ घर पर हमला बोल दिया। लाठी डंडों के साथ लोगों ने घर का गेट तोड़ा और फिर घर से बाहर आये परिजनों को पीट दिया। इस घटना में परिवारी जनों के आई गंभीर चोटें आई है।

दबंगों की यह घटना एक सीसीटीवी में कैद हो गई

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। पुलिस ने पीड़ित से बात कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Exit mobile version