Site icon OmExpress

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन

भरतपुर ।जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल 2022 को आयोजित होने वाले चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अन्तिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा भारद्वाज ने बताया कि जिले के छौकरवाड़ा में संचालित जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल 2022 को होने वाली चयन परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ट्रांसजेंडर छात्र-छात्राओं से 30 नवंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

प्रवेश के लिए विद्यार्थी की जन्म तिथि 1 मई 2009 से 30 अप्रैल 2013 के मध्य होनी चाहिए। आवेदक को अपने अभिभावक के हस्ताक्षर, छात्र के हस्ताक्षर, फोटो अपलोड करना होगा।

Exit mobile version