Site icon OmExpress

जसरासर सरपंच गीता देवी तर्ड राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मान

बीकानेर /नोखा पंचायत समिति की जसरासर सरपँच गीता देवी तर्ड को आज नई दिल्ली के किसान भवन के सुब्रमण्यम हॉल में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2019 का समारोह में सम्मानित किया गया।

बीकानेर जिले से एकमात्र ग्राम पंचायत जसरासर का इस पुरस्कार के लिए चयन हुआ जो ग्राम पंचायत में विकास के उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया गया। सरपँच गीता देवी को यह पुरस्कार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रदान किया। गीतादेवी तर्ड ने यह पुरस्कार ग्राम पंचायत के सभी पंच और ग्रामीणों के साथ समाजसेवी स्व.चौधरी दानाराम जी तर्ड को समर्पित किया।

श्रीमती तर्ड ने बताया मौजिज लोगो और परिवार जनों ने आमजन की भलाई करने और उनकी सेवा के कार्य के लिए उन्हें उत्साहित किया जिसके कारण आज बीकानेर जिले की एक मात्र पंचायत का चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड और असम राज्य के पंचायत राज मंत्री शामिल हुए। सरपँच प्रतिनिधि रामनिवास जी तर्ड ने सभी का आभार व्यक्त किया

Exit mobile version