Site icon OmExpress

जस्सूसर गेट व्यापार मंडल बाजार खुलवाने के लिए एसडीएम को दिए सुझाव

बीकानेर। नया शहर थाने में आज एसडीएम अर्चना व्यास ने कारोबारियों के साथ बैठक रखी। कारोबारी वीरेन्द्र किराड़ू के नेतृत्व में जस्सूसर गेट व्यापार मंडल एसडीएम अर्चना व्यास से मिला। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, नत्थूसर बास व मुरलीधर व्यास काॅलोनी इलाकों के बाजार खुलवाने की मांग रखी। इसमें ऑड इवन फाॅर्मूले के आधार पर बाजार खोलने की अनुमति मांगी। उन्होंने बताया कि सोमवार, बुधवार, शुक्रवार व रविवार को बाजार खोले जाए।

इसमें मिठाई की दुकानें पूरे सात दिन खोली जाए। इस दौरान नया शहर थानाधिकारी भी मौजूद रहे। कारोबारियों के ये प्रस्ताव एसडीएम को दिए गए। एसडीएम यह प्रस्ताव जिला प्रशासन स्तर की बैठक में रखेगी। जहां बाजार खोलने का निर्णय होगा।
प्रतिनिधि मण्डल में वीरेन्द्र किराड़ू, जोशी आइसक्रीम के राजकुमार जोशी, रूपचंद मोहनलाल के श्री राम अग्रवाल,नन्द किशोर बिस्सा, योगेन्द्र व्यास, पवन राठी आदि शामिल थे।

Exit mobile version