Site icon OmExpress

जाके प्रिय राम नहीं वैदेही, वां को वोट कदापि न देही… जयश्री राम

बीकानेर, (हेम शर्मा)। जाके प्रिय राम नहीं वैदेही, वां को वोट कदापि न देही… जयश्री राम। जगद्गुरु शंकराचार्य रामभद्राचार्य महाराज ने बिना कोई मर्यादा और संकोच के मोदी को धार्मिक बताते हुए जनता से धर्म और अधर्म के बीच वोट देने का निश्चय करने को कहा। जगद्गुरु शंकराचार्य रामभद्राचार्य महाराज ने बीकानेर राम कथा की चौथी श्रृखला के दिन श्रोताओं से संकेतों में कमल को वोट देने का आव्हान किया। इस आव्हान का पंडाल से जयश्री राम के नारों से समर्थन किया गया। 25 को राजस्थान में मतदान का महोत्सव है तय कीजिए वन्दे मातरम, भारत माता की जय और सनातन धर्म माने उसको वोट देना चाहिए। मतदान करें मत का दान सुपात्र को करें कुपात्र को नहीं। शंकराचार्य जी के इस संदेश से जन मानस उद्वेलित रहा। जय श्रीराम के नारों की झड़ी लग गई। राजस्थान पुष्कर में ब्रह्मा का मैने अनुष्ठान किया है। ब्रह्मा जी के कमल की माला चढ़ती है। तुम लोगों को भी ब्रह्मा जी को 25 तारीख को मतदान के महोत्सव में कमल की माला चढ़ानी है। मतलब भाजपा को वोट दें। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे ने सनातन को मलेरिया, डेंगू क्या क्या नहीं कहा। कांग्रेस इसकी घटक रही ने विरोध नहीं किया। मैने और मोदी जी ने विरोध किया। यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच है जो सनातन धर्म वाले हैं वे धर्म के साथ है। पांचों राज्यों में अपना स्वार्थ पूरा न हो तो भी मोदी धार्मिक है उनका साथ दें।भगवान राम का मंदिर बनाया। मेरी गवाही से निर्णय की दिशा बदल दी। अब 14 से 22 जनवरी को अमृत महोत्सव मना रहे हैं। 22 जनवरी को राम जी गर्भ गृह में जाएंगे।

Exit mobile version