Site icon OmExpress

जामसर थाना पुलिस अवैध डोडा पोस्त के साथ एक को किया काबू…

बीकानेर। पांच किलो अवैध डोडा पोस्‍त के साथ एक गिरफ्तार, जामसर थाना पुलिस ने रात के समय नाकाबंदी के दौरान पांच किलो अवैध रूप से रखे गए डोडा पोस्‍त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी गौरव खिडिया ने बताया कि बुधवार 26 अगस्‍त की रात को लगभग पौने ग्‍यारह बजे क्षेत्र में अम्बिका धर्मकांटे के पास आरोपी को पकडा गया। इस कार्रवाई में हैड कांस्‍टेबल बंशीलाल, भंवरू खां, कांस्‍टेबल रामनिवास, कमलेश की टीम का सहयोग रहा।

उन्‍होंने बताया कि आरोपी बिना नंबर की एक थ्री व्‍हीलर ऑटोरिक्‍शा में 5 किलो डोडा पोस्‍त का अवैध परिवहन कर रहा था। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र के बासी बरसिंहसर मूल के हाल बीकानेर में नयाशहर थाना क्षेत्र के बंगलानगर इलाके में स्थित सब्‍जी मंडी के पीछे माजिसा मंदिर के पास के निवासी 45 वर्षीय दूलाराम जाट पुत्र भगवानाराम को गिरफतार कर उसके पास से अवैध डोडा पोस्‍त बरामद किया गया।

Exit mobile version