Site icon OmExpress

जासूसी के आरोपियों के निवास की तलाशी

जयपुर/ श्रीगंगानगर 11 जून

राजस्थान पुलिस की राज्य विशेष शाखा, राजस्थान, जयपुर की दो अलग-अलग टीमों द्वारा गुरूवार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार शुदा मुलजिमान विकास तिलोतिया को लेकर सियागावाली, रीको क्षेत्र, गंगानगर में उसके किराये के मकान पर एवं दूसरी टीम द्वारा आरोपी चिमनलाल नायक के निवास गांव-अजीतमाना, तहसील-लूणकरणसर (बीकानेर) पर तलाशी की कार्यवाही की गई।

– दोनो आरोपियों के तलाशी स्थल पर बैंक पास बुक व कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है जिस पर आगामी अनुसंधान किया जायेगा।

राज्य विशेष शाखा के जाॅच दल ने दोनों आरोपियों विकास तथा चिमन के बैंक खातों बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की है। इसका विश्लेषण किया जायेगा। दोनो आरोपियों की रिमांड अवधि पूर्ण होने पर उन्हें शुक्रवार को सम्बन्धित न्यायालय में पेश किया जायेगा।

-आरोपी विकास तिलोतिया, निवासी किसारी, मंडावा, जिला झुन्झुनु आर्मी में टेªडमैन सिविलियन (डिफेंसकर्मी) के पद पर गंगानगर 24 एफएडी में तैनात है। इसका सिविल डिफेन्स (नागरिक सुरक्षा विभाग) से कोई सम्बन्ध नहीं है।

Exit mobile version