Site icon OmExpress

जिफ 9 फरवरी से ..विश्व की श्रेष्ठ 23 फ़िल्में और राजस्थान की 12 फिल्मों की स्क्रीनिंग 9 फरवरी से


– राजस्थानी और गुजराती सिनेमा पर चर्चा के साथ ए आई, एक्टिंग वर्कशॉप

जयपुर, : जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टीवल -जिफ 2024 का आयोजन इस बार ख़ास होने जा रहा है. जिफ में इस बार टॉप अवार्डेड 23 नेशनल और इंटरेनशनल फिल्मों की स्क्रीनग होगी। सभी फ़िल्में अपने आप आप में एक दस्तावेज है. 2971 फिल्मों में से 67 देशों की 329 फिल्मों का चयन जिफ 2024 के लिए हुआ था इनमें से ये टॉप आवार्डेड फ़िल्में हैं.

जिफ के फाउंडर डायरेक्टर हनु रोज ने बताया की 10 देशों की दिखाए जाने वाली अवार्डेड फ़िल्में इस प्रकार हैं:- द लास्ट मील, फेहुजाली, बिम्बिसार, सॉन्ग ऑफ़ द सूफी,
5 सीज़न – ए जर्नी, कन्ने कलाईमाने, गीला आइसलैंड, द रामराज्य ऑफ़ भगवान् दासन, खेरवाल, मेरे करम, ए पीस लिबर्टी, कुंडालू, वोटिंग फॉर कल्की और द लास्ट डोल.

12 फिल्मों की स्क्रीनिंग राजस्थान से होगी: –
बत्ती, वीरबाला, पुष्कर फेयर, पानी और आग, चाह (इच्छा), लव यू महरी जान, चल जिंदगी,
मैं थानसु दुर नहीं, क्रॉस रोड, एक गांव दिशा की और, आंगन और ब्यांव.

नॉमिनेटेड 329 फिल्मों में से 100 फिल्मों की स्क्रीनिंग ऑनलाइन जिफ की वेबसाइट www.jiffindia.org पर 9 – 13 फरवरी 2024 तक होगी. कोइ भी दर्शक इन फिल्मों को जिफ की वेबसाइट पर जाकर देख सकता है.

Exit mobile version