Site icon OmExpress

जिलाधीश (कलैक्टर ) कार्यालय मे भेंट की सैनेटाईजर की मशीन

– वार्ड पार्षद सुधा आचार्य की प्रेरणा से हर्ष भाइयों की भेंट। बीकानेर। पार्षद सुधा आचार्य के नेतृत्व मे जिलाधीश कार्यालय मे हर्ष बंधुओं ने हैंड सैनेटाईजर की मशीन भेंट की । कहते है कि प्रतिभा कभी छिपी नही रह सकती और ऐसा ही हुवा है , मुरलीधर व्यास नगर के दो युवा जो कि इंजीनियर नही है परंतु इनका सामाजिक हित मे किया गया कार्य किसी इंजीनियर के कार्य से कम भी नही है राजकुमार हर्ष और श्यामसुदंर हर्ष जो कि भाई भाई है ।

उन्होंने मिलकर Covid _ 19 के तहत चल रहे लाकडाऊन मे समय का सदुपयोग करते हुवे घर पर ही मशीन का निर्माण किया । इन युवको ने जो मशीन बनाई है उससे सैनेटाईजर की शीशी को हाथ लगाए बिना ही सैनेटाईजर प्राप्त किया जा सकता है । इसकी उपयोगिता को देख कर जिलाधीश गौतमजी अभिभूत हो उठे, उन्होंने समाज हित मे युवको द्वारा किए गए कार् की भूरि भूरि प्रशंसा करकट युवको का उत्साहवर्द्धन किया साथ ही मशीन को समाजोपयोगी बताते हुवे पार्षद सुधा आचार्य को प्रेरणा हेतु धन्यवाद दिया ।

Exit mobile version