Site icon OmExpress

जिला उद्यम समागम 2020 का आयोजन 28 व 29 फरवरी को

बीकानेर /जिला उद्योग केंद्र बीकानेर की महाप्रबंधक मंजू नैन गोदारा ने बताया कि सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एवं उद्योग विभाग जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जिला उद्यम समागम 2020 का आयोजन स्थानीय ग्रामीण हाट जयनारायण व्यास कोलोनी बीकानेर में दिनांक 28 व 29 फरवरी को आयोजित किया जाएगा | इस समागम का उदघाटन जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम द्वारा 28 फरवरी को दोपहर 12.15 बजे किया जाएगा | इस समागम में जिले के बड़े औद्योगिक घरानों के साथ साथ सिरेमिक, वूलन तथा खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों की प्रदर्शनी लगाईं जायेगी |

इस समागम में नव उद्यमियों के साथ अनुभवी उद्योगपतियों के लिए भी नवाचार हेतु बाहर से गेस्ट फेकल्टी द्वारा जीएसटी व अन्य विभागीय जानकारियाँ उपलब्ध करवाई जाएगी और साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा जिज्ञासाओं का निराकरण किया जाएगा और ऋण योजनाओं के फॉर्म भी मौके पर ऑनलाइन किये जा सकेगे | उद्योग अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि समागम के प्रथम दिन नेशनल सेमीनार तथा दूसरे दिन अवेयरनेस प्रोग्राम होगा | समागम का समापन 29 फरवरी को सांय 5 बजे ऊर्जा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला द्वारा किया जाएगा | इस समागम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे |

Exit mobile version