Site icon OmExpress

जिला एवं सेशन न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार ने सूचना केन्द्र में लगी कोरोना बचाव जागरुकता प्रदर्शनी का अवलोकन किया

जैसलमेर, ।जिला एवं सेशन न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार ने जैसलमेर सूचना केन्द्र में कोरोना बचाव जागरुकता प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कोरोना से बचाव एवं रोकथाम के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर हुए प्रयासों, विशेष जागरुकता अभियान तथा जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में संचालित गतिविधियों के बारे में प्रदर्शित बहुरंगी चित्रों एवं संदेशमूलक पोस्टर्स आदि का अवलोकन किया।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने प्रदर्शनी को कोरोना से बचाव के लिए जागरुकता के लिए कारगर बताया और इसकी सराहना की। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक ने जिला एवं सेशन न्यायाधीश का स्वागत किया और प्रदर्शनी का अवलोकन कराया।

इस अवसर पर इतिहासकार एवं लोक संस्कृति अन्वेषक नंदकिशोर शर्मा, गायक कलाकार गोविन्द भाटिया, तुलसीदास, हेमन्त शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
—000—

Exit mobile version