Site icon OmExpress

जिला कलक्टर गौतम ने मां करणी किए दर्शन


बीकानेर, 29 सितम्बर। नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को देशनोक में मां करणी के दरबार में बड़ी संख्या में भक्तों ने धोक लगाई और मां के दर्शन किए।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने रविवार को देशनोक पहुंचकर,मां श्रीकरणी के दर्शन किए और आमजन की खुशाहाली की कामना की। उन्होंने पूरे मंदिर में नवरात्रा मेला में जिला प्रशासन और श्रीकरणी मंदिर निजी प्रन्यास द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां दर्शनार्थियों से भी चर्चा की और उनकी सुविधााओं के बारे में जाना।

इस अवसर पर श्रीकरणी मंदिर निजी प्रन्यास के चैयरमैन गिरिराज दान और सचिव मोहनदान तथा पूर्व चैयरमैन कैलाशदान ने जिला कलक्टर गौतम को मां करणी मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जिला कलक्टर को मां करणी पर लिखित पुस्तकें भी भेंट की।

Exit mobile version