Site icon OmExpress

जिला कलक्टर मेहता ने किया  अभय कमांड सेंटर का निरीक्षण

– आधुनिक तकनीक से और सुसज्जित किया जायेगा अभय कंमाण्ड सेन्टर को

बीकानेर, 12 अगस्त। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बुधवार को अभय कमांड सेंटर स्थित डायल 100 में पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा फॉरेंसिक कक्ष में सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग किस तरह से की जा रही है, के बारे में जाना।
मेहता ने निरीक्षण के दौरान कहा कि सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग को और अधिक प्रभावशाली बनाई जाए। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के इस दौर में अभय कमांड सेंटर के माध्यम से अपराधों पर अंकुश लगाने में यह सेन्टर एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर कैमरों के माध्यम से संपूर्ण गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी तरह की वारदात करने के बाद अगर अपराधी शहर से बाहर कहीं जाए, तो वह सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड होगा और अपराधियों को पकड़ने में अभय कमांड मील का पत्थर साबित हो रहा है। इसे जरूरत के मुताबिक और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

साथ ही यहां कार्य करने वाले कार्मिकों को भी तकनीक की संपूर्ण जानकारी मिले इसके लिए प्रशिक्षित किया जायेगा।
जिला कलक्टर ने ट्रैफिक थाना स्थित अभय कमांड सेंटर का निरीक्षण कर, यहां वर्तमान में 517 कैमरे जो विभिन्न स्थानों पर लगे ह,ैं उनके द्वारा जो मॉनिटरिंग का कार्य किया जा रहा हैं, उसके बारे में गहनता से जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान वहां कार्यरत सभी कार्मिकों से कहा कि मॉनिटर पर जो भी घटना नजर आती है, उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाना अधिकारी को दी जाए तथा अगर कोई ऐसी बात लगे जिसकी सूचना जिला प्रशासन को भी देनी हो, वह सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध करवाई जाए ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके। इन कैमरा को लगाने का उद्देश्य यही है कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लग सके और इसके लिए आप सबको भी बेहद संजीदा होकर कार्य होगा।
इस दौरान सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़ एवं अभय कमांड सेंटर के प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा ने अभय कमांड सेंटर में की जा रही संपूर्ण तकनीकी कार्यों की जानकारी दी।

Exit mobile version