Site icon OmExpress

जिला देहात कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अध्यक्ष बिशनाराम ने किया ध्वजारोहण


बीकानेर।जिला देहात कांग्रेस कमेटी कार्यालय रानी बाजार में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर देहात कांग्रेस अध्यक्ष विशनाराम सियाग ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान किया तथा भारत माता व अमर शहीदों के जयकारे लगाएं।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस पावन अवसर पर जिलाध्यक्ष सियाग ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत का राष्ट्रीय झंडा भारत के नागरिकों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है।यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।राष्ट्रीय झण्डे के प्रति सभी के मन में प्रेम, आदर और निष्ठा है।उन्होंने अपने भाषण के पश्चात राष्ट्रीय झण्डे के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडा राम मेघवाल,अम्बेडकर पीठ के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, उरमूल डेयरी अध्यक्ष नोपाराम जाखड़, प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवलाल गोदारा, वरिष्ठ नेता नारायण राम कस्वां, उपाध्यक्ष अम्बाराम इनखिया,क्रय विक्रय के चेयरमैन हरिराम सियाग,ब्लॉक अध्यक्ष आनद सिंह सोढा, रागापं राज संगठन के सचिव सुन्दर बैरड, पार्षद सुभाष स्वामी ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, नंदराम,, सचिव पूनमचंद भाम्भू, पृथ्वी कूकना एनएसयूआई प्रदेश महासचिव श्रीकृष्ण गोदारा,प्रहलाद गोदारा,पन्नालाल नायक,एडवोकेट मनोज नायक,शिवराज गोदारा,कन्हैयालाल शर्मा,नारी निकेतन अध्यक्ष शशिकला राठोड़,लक्ष्मी पारीक,बीरबल मूण्ड,
देशनोक के ओमप्रकाश शर्मा, राजूराम,नारायण दान,जेठमल शर्मा,करणी दान,कोलायत से भागीरथ सिंह फौजी,मालाराम कस्वां,हरीश गोदारा,खेमाराम मेघवाल,बज्जू से प्रेम सारण,नेमाराम सारण,अशोक बुढ़िया,रामनारायण ज्याणी,अरुण थोरी,सुरेंद्र जाखड़,मनोज मूण्ड,सीताराम डूडी सहित सेंकडों महिला व पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version