Site icon OmExpress

जिला निर्वाचन अधिकारी मेहता होंगे समिति के अध्यक्ष

बीकानेर । विशेष योग्यजनों की अधिकतम निर्वाचन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। समिति में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद नरेंद्र पाल सिंह और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार सदस्य सचिव होंगे। समिति में महावीर विकलांग समिति के श्री अनंत वीर जैन, सजग दिव्यांग सेवा संस्थान की रेखा मेघवाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जेपी अरोड़ा तथा सैटेलाइट अस्पताल के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी पुरुषोत्तम शर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Exit mobile version