Site icon OmExpress

जिला परिषद जींद के वाइस चेयरमैन उमेद रेड्डू इनेलो छोड़कर जेजेपी में शामिल

–उमेद रेढू ने इनेलो की टिकट पर लड़ा था जींद उपचुनाव
–3 जिला पार्षद भी जेजेपी में शामिल।
जींद,13 अक्टूबर। इंडियन नेशनल लोकदल को जींद जिले में उस समय बड़ा झटका लगा जब जिला परिषद जींद के वाइस चेयरमैन उमेद रेड्डू अपने समर्थकों सहित इनेलो को छोड़कर जेजेपी में शामिल हो गए। उमेद रेड्डू ने इनेलो की टिकट पर जींद उपचुनाव में भी किस्मत आजमाई थी । उमेद रेड्डू के साथ सैकड़ों समर्थकों ने भी इनेलो को छोड़कर जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। जींद जिले के तीन पार्षद भी अन्य दलों को छोड़कर जननायक जनता पार्टी में शामिल हो गए । घोघड़िया गांव वासी जिला पार्षद संदीप, धमतान साहिब गांव वासी जिला पार्षद राजेंद्र शर्मा, नगूरां वासी जिला पार्षद गुंजन दलाल ने भी जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त युवा इनेलो के प्रदेश सचिव रोहित रेड्डू, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ जींद के जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ,इनेलो के महासचिव महावीर पेगा, कैरखेड़ी गांव निवासी जसवीर रेड्डू, लोहचब गांववासी दीपक रेड्डू, इंटल गांववासी बलिंदर नंबरदार ने भी

जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने सभी को पार्टी का पटका पहना कर विधिवत रूप से शामिल किया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

Exit mobile version