Site icon OmExpress

जिला स्तरीय सीनियर कुश्ती चयन प्रतियोगिता का हुआ समापन

बीकानेर , ( ओम एक्सप्रेस )।जिला कुश्ती संगम द्वारा आज पटेल बाल विहार व्यामशाला,पटेल नगर मैं सीनियर कुश्ती के पहलवानों का प्रतियोगिता के आधार पर चयन किया गया। संगम के सचिव जगन पूनियां ने बताया कि निम्न भार वर्गों में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कप्तान ठा. मोहन सिंह सांखला अंतरराष्ट्रीय धावक थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी धर्माराम आर्य,मांगेराम पुनियां,मान सिंह सिहाग,महेंद्र सिंह चौहान,अभिषेक गहलोत,प्रदीप कुमार स्वामी, अमर सिंह गोदारा,सुभाष झाझरिड़ा,सुशील कुमार डूडी, जसवैद्र सिंह ने की। सभी पहलवानों ने अपने अपने वजन के अनुसार कुश्तियां की। कुश्ती संघम के अध्यक्ष कमल कल्ला व खेल अधिकारी श्रवण कुमार भांभू, कुश्ती के कोच गणेश दास ओझा,सहीराम,महावीर कुमार सहदेव,लक्ष्मण सारस्वत,राजेश पुनियां एवं संगम के सभी पदाधिकारी प्रतियोगिता के समय मौजूद रहे। संचालन नेमपाल सियाणा ने किया। जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में विजय चित्रकूट धाम,नगर परिषद भीलवाड़ा में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने।

Exit mobile version