– भाजपा नेताओं ने उद्योगपति एवं समाजसेवी मूलचंद नवलखा के निधन पर शोक एवं संवेदना प्रकट की
बीकानेर 4 दिसंबर, बीकानेर जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी मूल चंद नवलखा के आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिले के पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त कर परिवार जनों के प्रति संवेदना प्रकट की। शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने श्री मूलचंद नवलखा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वे जीवन पर्यन्त समाजसेवा और परोपकार करते रहे।उनके निधन से बीकानेर के उद्योग जगत को अपार क्षति हुई है जिसे पूर्ण करना संभव नही है।
पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा लॉक डाउन काल मे श्री मूलचंद नवलखा जी ने जरूतमंदों के लिए दिल खोलकर मदद की एवं भाजपा द्वारा संचालित रामरसोड़े भोजनशाला में अविस्मरणीय महत्वपूर्ण सहयोग दिया और संचालन में मदद की जिसे भुलाया जना संभव नही है।उनके सहयोग से भोजनशाला का कार्य निरंतर चलता रहा। शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा,अनिल शुक्ल , शिव अग्रवाल ने भी श्री मूलचंद के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। सुराणा ने कहा कि श्री मूलचंद जी एक श्रेस्ठ श्रावक भी थे, उनके द्वारा स्थापित श्रेस्ठ मूल्यों को स्मरण किया। इस अवसर पर शहर जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी, भानु व्यास,भगवान सिंह मेड़तिया शहर जिला मंत्री असद राजा, मनीष आचार्य ने भी भावपूर्वक स्मरण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की एवं परिवार के संवेदना प्रकट की।