Site icon OmExpress

जेएसजी ब्यावर का भव्य गरबा कारवां – 2022

जैन सोशल ग्रुप ब्यावर सदस्यों ने किया गरबा रास

ब्यावर ( राधेश्याम दर्जी )। शहर के बहुप्रतिष्ठित जैन सोशल ग्रुप के चारो ग्रुप नवकार, सनशाइन, एमरल्ड एवं स्पार्कल द्वारा अपने सदस्य हेतु शहर के अजमेर रोड स्थित पीपीएस गार्डन में भव्य गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गरबा मे रंग बिरंगी वेशभूषा में सजे सभी सदस्यों द्वारा उत्साह, उमंग और जोशीले अंदाज में बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया।

_माँ की स्तुति से किया शुभारम्भ
सनशाइन सचिव रूपेश कोठारी ने बताया कि गरबा कारवां 2022 में आदि शक्ति की स्तुति से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। सबसे पहले माता की आरती हुई, संस्था की महिला सदस्यों ने हाथों में दीपक लेकर मनमोहक आरती नृत्य किया। इस अवसर पर भक्ति और संस्कृति का उत्सव साकार हुआ। हर कोई भक्ति भाव में जयो जयो मां जगदम्बे की धुन पर थिरकने और गुनगुनाने को विवश हो गया।

_घंटों किया गरबा, फिर भी नहीं भरा मन
गरबा महोत्सव में पार्टिसिपेंट्स ने खूब गरबा किया, लेकिन इसके बाद भी उनका मन नहीं भरा। पार्टिसिपेंट्स का कहना था कि गत दो वर्ष कोविड के कारण वे गरबा महोत्सव के प्रतिभागी नही बन पा रहे थे परन्तु इस साल के भव्य आयोजन से मजा आ गया। ग्रुप डांस ने सभी का मन मोह लिया। दर्शक तो दर्शक निर्णायक भी अपने आप को साथ में डांस करने से रोक नहीं पाए। भव्य आयोजन के लिए जेएसजी ब्यावर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम संयोजकों को उन्होंने धन्यवाद प्रकट किया।

_रिधि भटनागर, अर्पित खण्डेलवाल और रिधम जैन ने प्रतिभागियों को परखा
पूर्व मिसेज इंडिया क्वीन एवं इंडिया यूनिवर्स परिधि भटनागर, पूर्व मिस्टर इंडिया एवं रिपब्लिक इंडिया अर्पित खंडेलवाल, पूर्व मिस रिपब्लिक इण्डिया रिधम जैन द्वारा गरबा की विभिन्न कसौटियों पर परख कर विजेताओं का चयन किया गया। सभी जजों द्वारा प्रतिभागियों के जोश व जज्बे को सराहते हुए कहा कि आज का आयोजन उनका अब तक सबसे यादगार अवसर रहा। जहाँ प्रतिभागियों ने इतना बढ़िया गरबा किया कि उनके लिए सर्वश्रेष्ठ का चयन कर पाना अत्यंत कठिन हो गया।

_विभिन्न कैटगरी में ये रहे विजेता
लगभग 300 से ऊपर प्रतिभागियों द्वारा भाग लिया गया। उन्हें किड्स 12 वर्ष से कम, किड्स 12 वर्ष से अधिक, पुरुषों एवं महिलाओं के व्यक्तिगत, ग्रुप्स, हीर-रांझा जोड़ी, सखियों की जोड़ी आदि अलग राउण्ड में डांस परफॉर्मेंस एवं जोड़ी के आधार पर विजेता घोषित किये गये।
डांडिया क्वीन – सुमन नाबेड़ा, सलोनी रांका, रश्मि नाहर, सुरभि कोठारी
डांडिया किंग – मनीष पदावत
ग्रुप – बृज के बाँवरे, सांवरे की बाँवरी, कान्हा के दीवाने
डांसर – ममता श्रीश्रीमाल, राजेश साँखला, आतिशी जैन, अविशा भंडारी
बेस्ट ड्रेस – मुनमुन चोपड़ा, राजेश नाहर, मल्लिका बरडिया, कार्तिक बोहरा
बेस्ट कपल – अजय – अलका डोसी,
बेस्ट जोड़ी – साक्षी राँवका – प्रियंका काला
सभी डान्स प्रतिभागियों एवं गरबा ड्रेस में आने वाले सदस्यों को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये गए।

_विहा इवेंट्स की टीम ने खूब थिरकाया
कार्यक्रम में हमर आडियो के जोकी देव और उनकी टीम के कलाकारों द्वारा बेमिसाल संगीतमय धुनों से पार्टिसिपेंट्स को खूब थिरकने पर मजबूर किया। पूरे कार्यक्रम का प्रबंधन विहा इवेंट्स (नमन गहलोत) की टीम के जिम्मे था। कार्यक्रम का संचालन एंकर भामिनी निर्वान ने किया। आकर्षक फोटोग्राफी एवं 360 डिग्री फोटोशूट के लिए जैन फ़ोटो स्टूडियो द्वारा विशेष व्यवस्था की गई।

_चारों ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, कार्यक्रम संयोजक एवं सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर सुनील मेहता, अरुण रुनिवाल, राजेश नाहर, नवीन बागरेचा, पंकज जैन, दिनेश गुलेच्छा, प्रिंस ओस्तवाल, गौरव ओस्तवाल, रूपेश कोठारी, अजय डोसी, मनीष जांगड़ा, अंकुश बोहरा, शैलेन्द्र जिन्दानी, रचना रुनिवाल, निकिता नाहटा, अनिता पगारिया, प्रीति डेडिया, नेहा तातेड़, दीपक कांकरिया, मनीष भन्साली, मुकेश कोठारी, कमल छाजेड़, साहिल खींवसरा, श्वेता बरडिया, मुनमुन चोपड़ा, जुली नाहटा, शीतल मेहता, प्रियंका कटारिया, पंकज गादिया, अजय डोसी, अंकुर जैन, विजय राज जैन, पदम लोढा, सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल, उज्ज्वल काला, सुमित डोसी, मनीष गुलेच्छा, अंकित खींवसरा, पीयूष रांका, निधि बागरेचा, रश्मि नाहर, नेहा डूंगरवाल, अंजली पदावत, सुरभी कोठारी, अंशिता, ममता, राखी साँखला, नेहा, निकिता एवं चारों ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, कार्यक्रम संयोजक एवं सदस्य आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version