Site icon OmExpress

जेठाभुट्टा पीर मेला आज गजनेर में और कल नाल में

बीकानेर / 23 सितंबर/ गजनेर पैलेस परिसर में स्थित जेठाभुट्टा पीर मजार पर बीकानेर से पैदल व विभिन्न वाहनों से पहुंच कर जायरीन पहुंचेंगे! आज सोमवार को पूरे दिन गजनेर में ही मेला भरेगा! वापसी में यही मेला मंगलवार को नाल में भरेगा! गजनेर वह नाल मे लोगों ने खानपान व खिलौनों की दुकानों की जगह के लिए स्थान पहले से ही चयनित कर रखे हैं!

स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से शीतल जल की भी सुविधा बरसों से दी जाती है इस बार भी रहेगी! समय के साथ साथ मेले में बहुत ज्यादा बदलाव आया है पहले लोग पैदल,बैलगाड़ी,तांगा वह ऊंटगाडो से जाया करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है !अब दोपहिया और तिपहिया वाहनौ पर लोग ज्यादा जाने लगे हैं! वही इस मेले में घुड़दौड़ व बैलदौड़ भी हुआ करती थी लेकिन सरकार द्वारा पाबंदी लगने के बाद दौड़ भी यहां बंद कर दी गई है ! इस मेले में पहलवानों द्वारा पत्थर की चौकी नुमा बाट जैसी आकृति के माल्हो को उठाकर शक्ति प्रदर्शन भी किया जाता है !

Exit mobile version