Site icon OmExpress

जे पी सेनानियों ने दिया ज्ञापन

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

पटना. स्वतंत्रता संग्राम के बाद देश में सबसे दूसरे बड़े आंदोलन 1974 के लोकनायक जय प्रकाश आंदोलन के आंदोलनकारियों ने बिहार सरकार के गृह कारा विभाग के उप सचिव सह उप निदेशक अंजनी कुमार को 9 सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन देने वाले शिष्टमंडल का नेतृत्व पूर्व विधायक और जे पी लोकतंत्र सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह ने किया ।शिष्ट मंडल में संगठन के महासचिव अरुण कुमार पाठक ,सचिव विजय कुमार सिंह ,वरीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और कोषाध्यक्ष अवधेश शाह शामिल थे।
लगभग डेढ़ घंटे चली शिष्टमंडल से वार्ता के दरमियान डिप्टी सेक्रेटरी कम डिप्टी डायरेक्टर ने जे पी लोकतंत्र सेनानी संगठन के 9 सूत्री मांगों के प्रत्येक मांगों पर सहमति जताई और आवश्यक कार्रवाई हेतु सरकार के पास भेजने का आश्वाशन दिया।

Exit mobile version