Site icon OmExpress

जैन ओलम्पिक में रोचक,रोमांचक कबड्डी व क्रिकेट के मुकाबले

बीकानेर, 06 नवम्बर। जैन यूथ क्लब के तत्वावधान में चल रहे जैन खेल ओलम्पिक में
बुधवार को जैन स्कूल पब्लिक स्कूल मैदान क्रिकेट व कबड्डी के रोचक व रोमांचक मुकाबले हुए। बड़ी संख्या में दर्शक हूटिंग कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर रहे थे। नवंकार महामंत्र के जाप से शुरू होने वाले मैच के बीच में संगीत की धुन खिलाड़ियों व दर्शकों को आनंदित कर रहीं थी।

जीतने वाली टीम के खिलाड़ी में उल्लास व आनंद के साथ ’’हिप्पी फुर्रे’’ आदि के उद््घोष कर रहे थे। दर्शकों व खिलाड़ियों के लिए विशेष दूधिया रोशनी, एल.ई.डी. लगाई गई है।
क्लब के अभिषेक कोचर ने बताया कि 10 ओवर के 16 साल से कम आयु की क्रिकेट प्रतियोगिता में द रिकोर्ड सेंटर्स ने 5 विकेट से तािा द राइजिंग स्टाॅर ने 125 रन से और द हंटर ने 26 रनों से विजय हासिल की।
क्लब के ने ऋषभ मालू ने बताया कि कबड्डी में बारहवीं कक्षा के ऊपर के वर्ग में महावीर चैम्पियन व व रायल राइडर ने तथा बारहवीं कक्षा से कम के विद्यार्थियों की स्पद्र्धा में जैन वोरियर्स और करणी चैम्पियन ने विजय हासिल की। बुधवार के मुकाबले रात दस बजे तक चले । मैदान में उतरने से पूर्व खिलाड़ी पूर्वाभ्यास करते, आपस में खेलरणनीती बनाने में मशगूल नजर आए। 10 नवम्बर तक 16 साल से कम आयु के जैन समाज की प्रतिभाओं की क्रिकेट व कबड्डी व एथेलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। एथेलेटिक्स प्रतियोगिता कक्षा तीन से बारह तक के बच्चों की होगी।

Exit mobile version