Site icon OmExpress

जैन युथ क्लब का संकटकाल में एक और सराहनीय प्रयास

बीकानेर ।( ओम एक्सप्रेस )जैन युथ क्लब द्वारा कोरोनाकाल में निरंतर सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं।संस्था के गुलाब बोथरा ने बताया कि पूर्व में क्लब द्वारा स्थानीय पी.बी.एम. अस्पताल में चिकत्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ हेतु N-95 मास्क का वितरण किया गया,जरुरतमंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया,जिससे लगभग 303 परिवार लाभान्वित हुए। इसी क्रम में आज बीकानेर पुलिस द्वारा इस संकटकाल में जो शानदार सेवाएं दी गयी,जो बेहतरीन कार्य पुलिस विभाग द्वारा किया गया,उसकी अनुमोदना हेतु जैन युथ क्लब के सदस्य सिटी कोतवाली,कोटगेट और गंगाशहर पुलिस थाना पहुंचे और संस्था की और से सम्पूर्ण पुलिस विभाग का धन्यवाद प्रदान किया गया। संस्था के मनोज खजांची ने कहा कि आज जब हम सभी घरों में सुरक्षित हैं तो उसके पीछे बहुत बड़ा कारण पुलिस विभाग की सक्रियता और कर्मठता हैं।

इसके तहत कोतवाली थाने में आर.पी.एस श्री सुभाष शर्मा,थानाधिकारी श्री नवनीत ,कोटगेट थाने में थानाधिकारी श्री धरम पुनिया एवं गंगाशहर थानाधिकारी श्री अरविंद भारद्वाजसहित पूरी पुलिस फ़ोर्स का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर जैन युथ क्लब द्वारा ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों हेतु गर्मी के मौसम को देखते हुए,1100 एम.एल.पानी की 250 बोतलें पुलिस अधिकारियों को भेंट के रूप में सुपुर्द की गई। सम्पूर्ण पुलिस विभाग ने जैन युथ क्लब के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और इसी प्रकार सामाजिक कार्यो में आगे बढ़ने हेतु शुभकामनाए प्रकट की। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सत्येंद्र बैद ,सचिव विनीत बांठिया, उपाध्यक्ष हेमन्त सींगी,सुनील भंसाली, अंकित भूरा, प्रतीक नाहटा, पंकज सिंघवी, ऋषभ मालू, आदि मौजूद थे।

Exit mobile version