Site icon OmExpress

जैन संस्कार विधि-निरंतर बढ़ते चरण में तेयुप गंगाशहर नूतन शिलान्यास

बीकानेर। ताराचन्द सेठिया के नूतन शिलान्यास का मंगल शुभारंभ जैन संस्कार विधि के द्वारा (शनिवार) दोपहर उपरांत अभातेयुप ‘ ‘संस्कारक’ रतन लाल छलानी और देवेंद्र कुमार डागा ने विधि विधान पूर्वक मांगलिक मंत्रोचार के साथ सम्पन्न करवाया। साथ ही मौजूद सभी लोगों से अपने मांगलिक अवसरों को जैन संस्कार विधि से मनाने का निवेदन किया। इस दौरान तेयुप के सदस्य रोशन बाफना भी सहयोगी के रूप मे उपस्थित रहे।

वर्तमान वैश्विक महामारी की परिस्थिति को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। तेयुप अध्यक्ष पवन कुमार छाजेड़ द्वारा सेठिया परिवार को नवीन शिलान्यास की बधाई प्रेषित की।

इस अवसर पर सेठिया परिवार के सदस्य और समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढा रही थी। सभी ने तेयुप गंगाशहर द्वारा आयोजित हुए जैन संस्कार विधि के कार्यक्रम की सराहना की।

Exit mobile version