जैसलमेर पूर्व राजपरिवार सदस्य महारावल बृजराज सिंह भाटी का असामयिक निधन हो गया है उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार को सोनार दुर्ग जैसलमेर से निकली और राजपरिवार शमशान घाट पहुंची उनकी देह पंचतत्व में विलीन हुई
सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर ने जानकारी देते हुए बताया की बीकानेर से सियासत एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बृजराज सिंह भाटी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे राजपूत समाज सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान के लिए अपूर्णीय क्षति बताया
इसी कड़ी में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई, पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी, पूर्व प्रधान राधा देवी सियाग, पंचायत समिति सदस्य महिपाल सिंह राठौड़, राजपूत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया, जितेन्द्र सिंह राजवी, डॉ भगवान सिंह मेड़तिया, डॉ जितेन्द्र सिंह शेखावत, जय सिंह भाटी, युद्धवीर सिंह भाटी, मंगेज सिंह भाटी, सुमेर सिंह भाटी, नारायण सिंह रायसर, जुगल सिंह पडिहार, विक्रम सिंह नापासर, विजेन्द्र सिंह गीगासर, विक्रम सिंह सांडवा सहित कई महत्वपूर्ण लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।