Site icon OmExpress

जैसलमेर – बीकानेर हाइवे सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित पांच की मौत


जोधपुर।जिले के बाप थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सात बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हुए है। घायलों में 6 बच्चे शामिल है। दिल्ली के पर्यटकों की मिनी बस जैसलमेर से वापस लौटते समय शनिवार सुबह गाडना गांव के समीप एक ट्रोले से जा भिड़ी। सभी घायलों को बाप अस्पताल लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसलमेर – बीकानेर हाइवे पर मिनी बस और ट्रोले में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रॉला पलट गया। वहीं मिनी बस के परखच्चे बिखर गए। बस में दिल्ली के कुछ लोग जैसलमेर यात्रा के पश्चात वापस लौट रहे थे।

Exit mobile version