_जैसलमेर आईएफडब्ल्यूजे जिला इकाई ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


जैसलमेर।देश में इन दिनों स्वत्रन्त्र और निर्भीक पत्रकारिता को कानून का सहारा लेकर दबाने की कोशिश लगातार जारी है .. आज ही जी मीडिया के एंकर रोहित रंजन की गिरफ्तारी के जिस तरह प्रयास हुए उससे समस्त पत्रकार जगत में रोष व्याप्त है ..
देश में संविधान का राज है और उसके तहत किसी भी गलती के लिए गिरफ्तारी से पहले एक तय कानूनी प्रक्रिया है जिसका पालन किया जाना बेहद जरुरी है .. लेकिन पत्रकार रोहित रंजन की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पहुची छत्तीसगढ़ पुलिस किसी एक विचारधारा को संरक्षण देने की नियत से बिना विधिक प्रक्रिया का पालन किए उन्हें गिरफ्तार कर ले जाना चाहती है। इस कड़ी में आज इंडियन फेडरेशन वर्किंग ऑफ जर्नलिस्ट की जैसलमेर इकाई ने जिलाध्यक्ष गणपत दैया के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले भी राष्ट्रीय न्यूज चेनल के एंकर अमिश देवगन और अमन चौपड़ा के खिलाफ भी इसी तरह की कार्यवाही की गई थी।
माननीय राष्ट्रपति महोदय यह सीधा सीधा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमले की कोशिश है .. अतः इंडियन फैडरेशन और वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) की राजस्थान प्रदेश इकाई आपसे आग्रह करती है कि इस मामले में आप दखल दें और स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकारिता को अपना संरक्षण प्रदान करें। ज्ञापन सौपने में श्रीकांत व्यास,मानसिंह देवड़ा,शंकरदान देता,धर्मेंद्र प्रजापत,तनेराव सिंह व जगदीश गोस्वामी मौजूद रहे।
