Site icon OmExpress

जैसलमेर शहर में होम क्वारेंटाईन का उल्लंघन करने पर चेताया

– दी सख्त हिदायत – निर्देशों का पालन करो, वरना होगी कानूनी कार्यवाही

जैसलमेर, 11 मई/जैसलमेर जिले में क्वारंटाईन की पालना नहीं करने वाले लोगों पर प्रशासन की कड़ी नज़र है और ऎसे मामलों में सख्त कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। होम क्वारंटाईन रखे लोगों को पाबन्द किया जा रहा है कि वे निर्देशों की पूरी-पूरी पालना करें और निर्धारित अवधि तक घर में ही रहें।
जैसलमेर शहर एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों में होम क्वारेंटाईन लोगों के घरों पर पहुंचकर अधिकारियों एवं कार्मिकों ने निरीक्षण किया और क्वारेंटाईन की अनुपालना के बारे में जानकारी ली। इन सभी को पाबंद किया गया कि निर्देशों की पूरी-पूरी पालना करें अन्यथा सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

नायब तहसीलदार हाबूलाल मीणा ने सोमवार को जैसलमेर शहर में क्वारंटाइन उल्लंघन के 25 मामलों में बंध पत्र भरवाने का कार्य किया। साथ में नगर परिषद की राजस्व अधिकारी तनुजा सोलंकी, सहायक अभियन्ता मनोज, शहर पटवारी ललित गिरि, शिक्षक अभयसिंह आदि के साथ मौके पर जाकर उल्लंघनकर्ताओं को पाबंद किया गया।

Exit mobile version