जोघपुर।फॉक्स स्टोरी भारत ने जोधपुर की बेटी कर्नल(मानद) पार्वती जांगिड़ सुथार के नाम को “वूमेन फेस ऑफ़ द ईयर-2024” के लिए चुना। मैगज़ीन के संपादक गणेश दत्त ने समाजसेवी और सिस्टर ऑफ़ सोल्जर्स के नाम से मशहूर, युवा संसद, भारत की चेयरपर्सन और भाजपा जोधपुर की जिला उपाध्यक्ष कर्नल(मानद) पार्वती जांगिड़ सुथार की प्रेरक कहानी को प्रकाशित करते हुए प्रशंशा पत्र जारी कर कहा की सुश्री पार्वती महिला शक्ति, युवा जोश की अनुपम उदाहरण हैं। उसमें अदम्य साहस है, जो अटूट राष्ट्र समर्पण से भरी हुई है
और उसका जुनून अद्वितीय है। और उसने समाज पर अपने दिव्य कार्यों की छाप छोड़ी है। राष्ट्रीय उत्कृष्टता के लिए उनकी अथक खोज, महान कार्यों ने कई लोगों में प्रेरणा की लौ जगाई। इसलिए कर्नल(मानद) पार्वती जांगिड़ सुथार को फॉक्स स्टोरी इंडिया बहुत गर्व और सम्मान के साथ “वूमेन फेस ऑफ़ द ईयर-2024” से अलंकृत करता हैं।

ज्ञात हो सिस्टर ऑफ सोल्जर्स नाम से सुविख्यात, दर्जनों राष्ट्रीय – अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत, यूनाइटेड नेशंस, भारत के प्रधानमंत्री जी, राष्ट्रपति जी एवं तीनों सेनाओं तथा समस्त पैरामिलिट्री फोर्सेज द्वारा प्रशंसित राष्ट्रनिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता तथा भारत की एकमात्र सिविलियन है पार्वती जिसे सुरक्षा बलों ने सेना सिस्टर, सिस्टर ऑफ सोल्जर्स, सिस्टर ऑफ बीएसएफ, सिस्टर ऑफ आईटीबीपी इत्यादि उपाधियों से सम्मानित किया है।

पार्वती ने कम उम्र से ही राष्ट्रवादी उत्साह और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति सम्मान दिखाया और कई सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध आवाज उठाई जो समाज के विभिन्न वर्गों को प्रभावित करती है। आप देश की रक्षा कराने में सहायक सिद्ध हो रही हैं तथा अराजक तत्वों को उखाड़ फेंकने के लिए आम नागरिक तथा बोर्डर गार्डिंग फोर्सेज, सेना के बीच बेहतर ताल-मेल की वकालत करती है। अब तक आपने गुजरात के रण से लेकर सियाचीन ग्लेशियर तक, हिमालय की दुर्गम चोटियों से लेकर नॉर्थ ईस्ट का विषेश जटिलता लिये बोर्डर हो, समुद्री सीमाएं हो या जमीनी, भारत का 95 प्रतिशत अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर आपने कवर किया। सुश्री पार्वती ने गत 14 सालों से एक भी रक्षाबंधन व दीपावली घर पर न मनाकर, हमेंशा फौज के साथ सुदूर बोर्डर पर मनाया, अब तक ढाई लाख से भी ज्यादा अपने हाथों से रक्षासूत्र बना, सीमा प्रहरीयों, सैनिकों को बांध चुकी है, 7000 से भी अधिक डिफेंस प्लेसेज, सीमांत गांव, बीओपी, बटालियन, सेक्टर, कैंप इत्यादी की विजिट, डेढ़ लाख किलोमीटर से भी ज्यादा सीमांत क्षेत्रों में प्रवास कर भारत का सारा अंतरराष्ट्रीय बोर्डर कवर करना तथा सामाजिक कार्यों के साथ-साथ बोर्डर पर जवानों की समस्याओं को हल कराने जैसे कार्य उनका देश के प्रति महान समर्पण को दर्शाता है।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीयुत् नरेन्द्र भाई मोदी जी से प्रेरित हो अमृत महोत्सव निमित्त आप फौज के साथ लगातार 101 दिन बॉर्डर पर रही, इस दौरान आपने 27000 कि.मी. से भी अधिक का प्रवास किया, 12 राज्यों को लगती
अंतरराष्ट्रीय सीमा कवर की, 375 अमृत कार्यक्रम किये, संज्ञान में आने वाली जवानों की समस्याओं का निदान करवा आप फौज कल्याण का पुनीत कार्य कर रही है। इस प्रकार आपका सीमा जागरण का अनोखा, साहसी कार्य अनवरत जारी हैं। आप नारी सशक्तिकरण और राष्ट्रसेवा की समाज के लिए एक अनुपम उदाहरण है।
सीमांत क्षेत्र के कल्याण, सीमा जागरण का काम करना, युवाओं तथा विषेशकर नारी शक्ति को सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना, सीमांत क्षैत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना, सैंकड़ो बालिकाओं को बाल विवाह जैसे अपराध के प्रति जागरूक कर उन्हें स्कूली व कॉलेज शिक्षा की ओर मोड़ना तथा राष्ट्र-निमार्ण के विभिन्न प्रकल्पों का प्रचार-प्रसार करना, निसंदेह आजादी के अमृत महोत्सव/अमृत काल में और अधिक स्वर्णिम रंग भरेंगे और यह सुश्री पार्वती के ‘‘सिस्टर ऑफ सोल्जर्स’’ होने को सही चरितार्थ करता है।

आपने सैकड़ों बालिकाओं को शिक्षा अर्जित करने के लिए भी प्रेरित किया तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास किये।
कम उम्र में अपने पिता को खोने के बाद आपके उपर अपने परिवार की देखभाल का उत्तरदायित्व आ गया फिर भी आपने हार नही मानी और आज इस स्थान को हासिल किया। बाल विवाह तथा कई अन्य सामाजिक कुरीतियों के आगें खुद की तरह कई लडकियों को भी ना झुकने के लिए आप प्रेरित करती रही है।