Site icon OmExpress

जोधपुर में क्राफ्ट बाजार का आयोजन,एनएलयू की कुलपति हरप्रीत कौर करेगी शुभारंभ



-निफ्ट जोधपुर की ओर से शुक्रवार से होगा सजेगा शिल्प बाजार

जोधपुर। राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर द्वारा दो दिवसीय क्राफ्ट बाजार का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर की कुलपति प्रो. हरप्रीत कौर करेंगी। इस दौरान पद्मश्री अवार्डी डॉ लाजवंती गेस्ट आफ ओनर रहेंगी। यह आयोजन रातानाड़ा स्थित माहेश्वरी जनोपयोगी भवन में आयोजित किया जायेगा। निफ्ट के निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद ने बताया कि इस क्राफ्ट बाजार का उद्देश्य विभिन्न हस्तशिल्प और हथकरघा कारीगरों के द्वारा अपनी हस्तनिर्मित वस्तु का विक्रय और प्रदर्शन के लिये मंच प्रदान करना हैं। इस क्राफ्ट बाजार में पंजाब, बिहार, कश्मीर, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, कलकत्ता, गुजरात एवं राजस्थान के विभिन्न आर्टिजंस अपनी कला का हुनर दिखाएंगे। क्राफ्ट बाजार में दर्शक विश्व प्रसिद्ध शिल्प कलाएं चंदेरी, कोटा डोरिया, मोजड़ी, सोजनी, चिकनकारी, फुलकारी, उस्ता, मधुबनी, भुजोड़ी क्राफ्ट, कोकोनट शैल, दाबु ब्लॉक, लेदर, बोन एंड हॉर्न, टाई एंड डाई, खादी, पंजा दरी, लाख बैंगल्स, वुडन एंड मैटल आदि उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। उल्लेखनीय है कि यह प्रोग्राम निफ्ट हर साल आर्टिजंस के साथ मिलकर करता है ताकि विभिन्न राज्यों के आर्टिजंस को मंच मिल सकें और उनके हाथ से बने प्रोडक्ट को आमजन तक पहुंचाया जा सकें।

Exit mobile version