Site icon OmExpress

जोधपुर में सड़क हादसा:विकट मोड़ पर बोलेरो पर पलटा कंटेनर से लदा ट्रेलर; एक महिला की मौत, दो घायल

– कंटेनर के नीचे दबने से बोलेरो की हालत ऐसी हो गई।
– कालीबेरी क्षेत्र में शाम को हुआ हादसा

जोधपुर।जोधपुर शहर के कालीबेरी क्षेत्र में सोमवार शाम एक कंटेनर से लदा ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर का कंटेनर पास से निकल रही एक बोलेरो पर जा गिरा। इस हादसे में बोलेरो में बैठी एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कालीबेरी के विकट मोड़ पर हुआ।

पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू करवाकर कंटेनर को बोलेरो के ऊपर से हटवा अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। तब तक पालड़ी गांव निवासी सायरी देवी की मौत हो चुकी थी। दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version