Site icon OmExpress

जोधपुर मे कार चालक ने कांस्टेबल को बोनट पर एक किलोमीटर तक घसीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

जोघपुर।जोधपुर के देवनगर थाना इलाके में ट्रैफिक कांस्टेबल को कार के बोनट पर लटकाकर एक किलोमीटर तक ले जाने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना रास्ते में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार देवनगर रोड पर यातायात पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही कार के चालक को ट्रैफिक कांस्टेबल ने रुकने का इशारा किया। कार चालक ने पहले कार की रफ्तार कम की फिर और फिर एकदम से तेज गति से दौड़ाने लगा। इस दौरान कार को रोकने के प्रयास में एक कांस्टेबल उसके बोनट पर आ गया। इसके बाद भी कार चालक ने कार नहीं रोकी। वह करीब एक किलोमीटर तक कांस्टेबल को इसी तरह ले गया। इसके बाद में देवनगर थाना पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक जयकिशन सोनी ने बताया कि आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर उसकी कार को सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।

Exit mobile version