Site icon OmExpress

ज्वेलरी की दुकान से आभूषण चोरी का मामला दर्ज

बीकानेर।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से ज्वैलरी की दुकान से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। इस पर दूकानदार ने दो जनों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मामला बीकानेर के तेलीवाड़ा रोड पर स्थित श्री किसन ज्वेलर्स एंड संस से सम्बंधित है। दुकानदार सुनील कुमार पुत्र किसन सोनी ने दो नामजद व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 22 नम्बर की बताई जा रही है।
परिवादी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है की गोपीकिशन और राजेंद्र उसकी दुकान से सोने के आभूषण अपनी जेब में छुपाकर ले गए, आभूषण वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राकेश कुमार को सौपी है।

 

Exit mobile version